फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनमाने तरीके से भेज दी गई ग्राम पंचायतों को चतुर्थ राज्य वित की धनराशि

मनमाने तरीके से भेज दी गई ग्राम पंचायतों को चतुर्थ राज्य वित की धनराशि

Sat, 03 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मनमाने तरीके से भेज दी गई ग्राम पंचायतों को चतुर्थ राज्य वित की धनराशि
जौनपुर। चतुर्थ राज्य वित्त के तहत प्रथम व द्वितीय किश्त की धनराशि को ग्राम पंचायतों को मनमाने तरीके से भेज दी गई है। यह धनराशि ग्राम निधि प्रथम के खाते में भेजी गई है। किसी ग्राम पंचायत में आंवटित धनराशि से अधिक तो किसी में कम धनराशि भेजी गई। जिसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित प्रधानों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की मानें तो यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही जिला पंचायत राज अधिकारी ने बैंकों को पत्र भेजकर ग्राम निधि प्रथम के खाते से पैसा निकालने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिले में कुल 1749 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें चतुर्थ राज्य वित्त के तहत प्रथम व द्वितीय किश्त 22 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जानी थी। यह धनराशि ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम के खाते में चार दिन पहले जिला पंचायत राज कार्यालय से भेजी गई थी। लेकिन जिला पंचायत कार्यालय द्वारा किसी ग्राम पंचायत में आवंटित धनराशि से कम तो किसी ग्राम पंचायत में अधिक धनराशि भेज दी गई। सूत्रों की मानें तो जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा अपने चहेते प्रधानों के ग्राम पंचायतों में आवंटन से अधिक धनराशि भेजी गई है। जबकि अन्य ग्राम पंचायतों में आवंटन से कम धनराशि भेजी गई है। मामला चाहे जो हो लेकिन इसकी जानकारी होते ही जिला पंचायत राज कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोट:
कुबेर प्रणाली से नेफ्ट के माध्यम से धनराशि भेजने का कार्य किया गया था। लेकिन आनलाइन के समय तकनीकी त्रुटि के कारण यह गलती हुई है। जिसे सही कराया जाएगा। बैंको को पत्र भेजकर खाते से पैसा आहरित नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभाजीत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed