{"_id":"5bdb46cebdec22429120520c","slug":"15410971252-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में मतदान आज
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। दो नवंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 20 बूथ बनाए गए हैं। 13 बूथों पर छात्र और 7 पर छात्राएं मतदान करेंगी। मतदान सुबह बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। दो बजे के बाद मतों की गिनती का काम शुरू होगा। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए कालेज परिसर छावनी में तब्दील हो गया है। गुरुवार को बूथ बनाने के बाद कमरों को सील कर दिया गया। 13 हजार छात्र 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में अध्यक्ष के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री पद के लिए पांच, पुस्कालय मंत्री पद के लिए पांच, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए तीन, कला के लिए दो, विज्ञान के लिए चार, कृषि संकाय के लिए दो और विधि संकाय के लिए एक प्रतिनिधि चुनाव मैदान में हैं। बीएड संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। गुरुवार को प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह की अध्यक्षता में चुनाव स मिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक में बूथ बनाने से लेकर चुनाव कराने और रिजल्ट घोषित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन