फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   यूएसए के श्रम अधिकार कार्यकर्ता ने गांवों में किया भ्रमण

यूएसए के श्रम अधिकार कार्यकर्ता ने गांवों में किया भ्रमण

Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
यूएसए के श्रम अधिकार कार्यकर्ता ने गांवों में किया भ्रमण
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन फेयर लेबर वर्ल्ड वाईड संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सारा लिंस व आस्क नई दिल्ली से अभिजीत मोहंती एवं रिव्या ने गुरुवार को ब्लाक ब्लाक के दक्षिण पट्टी व मई गांवों का भ्रमण किया । इस दौरान प्रवासी श्रमिकों के परिवारों के साथ बैठक कर उनका हाल जाना। प्रवासी श्रमिकों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9454564749 का संचालन भी हो रहा है। जिसका प्रयोग आवश्यकता के अनुसार प्रवासी श्रमिक कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन फेयर लेबर वर्ल्ड वाईड संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सारा लिंस ने कहा कि खाड़ी देशों में श्रम सुधार कानून लागू करना एक बड़ी चुनौती है। जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रुप से पहल करने की आवश्यकता है। खाड़ी देशों में रोजगार पाने के लिए गए भारतीय प्रवासी श्रमिकों के बेहतर प्रवासन की स्थिति विकसित करने के लिए फेयर लेबर वर्ल्ड स्वैच्छिक संगठनों के साथ जमीनी स्तर पर प्रयास कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन जैसे ज्वलंत मुद्दों व इच्छ़ुक श्रमिकों को धोखा धड़ी व उत्पीड़न से बचाने के लिए संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। पीपुल फार पीस सर्विस सोसायटी द्वारा संचालित विधिक सार्क के समंवयक वरुण राय ने बताया कि जौनपुर नगर सहित बक्शा, करंजाकला, रामनगर व मड़ियाहूं में सुरक्षित प्रवासन के लिए विशेष प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं। विधिक संपर्क द्वारा प्रवासी श्रमिकों को सहायता व जानकारी प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9454564749 का संचालन भी हो रहा है। इस नंबर को प्रवासी श्रमिक आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। आस्क परियोजना दिल्ली से अभिजीत मोहंती ने बताया कि आस्क परियोजना में छह जिलों जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी व लखनऊ में स्वैच्छिक संस्थाओं के सहायोग से प्रवासी श्रमिक अधिकार प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरु किया गया। इस अवसर पर रामबुझारत यादव, रविंद्र, खालिक, आरिफ, दानिश, अनिल सरोज, विनोद कन्नौजिया व रामजीत बनवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed