{"_id":"5bd9fdbfbdec22693e5a411b","slug":"154101288715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में बीस रिहायशी छप्पर जले, दो परिवार हुए बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में बीस रिहायशी छप्पर जले, दो परिवार हुए बेघर
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से नौ परिवारों के बीस रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व हैण्डपंप से पानी फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। अगलगी में दो परिवार बेघर हो गए। राजस्व निरीक्षक बदलापुर विजय कुमार गौतम ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया।
मंगलवार की रात संदीप यादव के छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने उनके तीन छप्परों को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के अखिलेश यादव का तीन तथा सुशील यादव, कलावती देवी, श्यामनारायण यादव, शेषनारायण यादव, हृदय नारायण, महंथराज, धनंजय यादव का दो- दो छप्पर आग की चपेट में आ गया। अगलगी में डेढ़ लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। घटना में संदीप और अखिलेश यादव का सबसे अधिक नुकसान हुआ। दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे बसर करने को विवश हैं।