{"_id":"5bd9fc76bdec22695d3602fd","slug":"154101255816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी के लिए डाली गई पाइव व चैंबर की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी के लिए डाली गई पाइव व चैंबर की हुई जांच
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्रा व अधिशासी अभियंता जल निगम एके सिंह ने बुधवार को नगर पालिका द्वारा शहर क्षेत्र में पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप व चैंबर का निरीक्षण किया।हलांकि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। दोनों अधिकारी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे।
नगर पालिका द्वारा शहर क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पाइप व चैंबर डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अभी तक कुल 31 स्थानों में से 28 जगहों पर पाइप व चैंबर डालने का कार्य किया गया है। शेष स्थानों पर पाइप व चैंबर डालने का कार्य किया जा रहा है। पाइप व चैंबर डालने का कार्य मानक के अनुसार हुआ है कि नहीं, इसकी जांच करने के लिए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्रा व अधिशासी अभियंता जल निगम एके सिंह को निर्देश दिया है। जिसके क्रम में दोनों अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट,अंबेडकर तिराहा तक, मियांपुर, सिविल लाइन आदि स्थानों पर जाकर पाइप व चैंबर की जांच की। लेकिन उनके द्वारा अभी जांच पूरी नहीं की जा सकी है। जांच पूरी करने के बाद दोनों अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे।