फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रन फार यूनिटी में लोगों का दिखा जज्बा

रन फार यूनिटी में लोगों का दिखा जज्बा

Thu, 01 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रन फार यूनिटी में लोगों का दिखा जज्बा
जौनपुर। लौह पुरुष सरदार पटेल की 143 जयंती एकता एवं अखंडता के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने रन फार यूनिटी के तहत आयोजन किए। जिसमें भाजपा जनों के अलावा आम लोगों ने भी दौड़ लगाई। इस आयोजन को लेकर लोगों में खूब उत्साह रहा। सदर क्षेत्र में दौड़ सद्भावना पुल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसे नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में सरदार पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण में पटेल का योगदान अति स्मरणीय है। सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशचंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिला आयोग सदस्य शशि मौर्या, हरीश चंद्र सिंह, मंजू मिश्रा, श्याम मोहन अग्रवाल, नीरज सिंह, आशु गुप्ता नगर अध्यक्ष गिरधारीलाल आदि मौजूद रहे। मडियाहू: नगर के रामलीला मैदान पक्का तालाब से भाजपा द्वारा रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हुई। गौशाला स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पीजी कॉलेज मड़ियाहूं में गोष्ठी भी हुई। इस मौके पर सांसद रामचरित्र निषाद ,ब्रह्मदेव मिश्र ,चंद्र प्रकाश सिंह ,शमशेर सिंह ,अजय सिंह ,पप्पू सिंह ,श्याम दत्त ,डॉक्टर परमजीत सिंह ,अनिल निगम ,सुनील साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज: नगर में मैराथन दौड़ हुई। जिसमें प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। काशी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रघुवंशी ने फीता काटकर दौड़ का शुभारम्भ किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई दौड़ सेंट थामस बाईपास, दादरपुल, आजमगढ़ रोड, भादी चुंगी, पुरानी बाजार, कोतवाली चौक होते हुए मुख्य मार्ग हुसैनगंज से जेसीज चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में शामिल दस प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ नगर में आयोजित दौड़ कार्यक्रम में भाग लिया। दौड़ मुंगरा बादशाहपुर चौराहे से शुरू होकर जंघई चौराहे, शादीगंज, सराय, मंगल बाजार, सब्जी मंडी, तहसील होते हुए नगर के मड़ियाहूं रोड स्थित चुंगी चौराहे पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम के के नारे लगा रहे थे। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव ,फहीम रिजवी, बड़कू, पवन गुप्ता, बृजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा: लखनीपुर गाँव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के समीप से बुधवार की भाजपा कार्यकर्त्ताओं व अन्य ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संग दौड़ लगाई। दौड़ शुरू होने से पूर्व लौह पुरुष के चित्र व अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दौड़ में रामलखन कान्वेंट बेलापार के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सुधाकर उपाध्याय, संदीप तिवारी, पीयूष गुप्ता, अतुल पाण्डेय, अरुण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, विपुल सिंह, संजय पाठक, आशीष जायसवाल, जयशंकर पाल,दिनेश यादव, शैलेन्द्र दूबे, अवनीश दूबे, भूपेश सिंह, सुरेश पाल, जनार्दन गौड़, अखिलेश सरोज आदि मौजूद रहे।
केराकत: भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों ने दौड़ लगाई। दौड़ कन्या पाठशाला से शुरू होकर नरहन स्थित रामलीला मंच के पास समाप्त हुई। कार्यक्रम में काशी प्रांत के शोभनाथ यादव, विधानसभा के चुनाव प्रभारी जनार्दन सिंह, चुनाव संयोजक डॉ नृपेन्द्र सिंह, आरडी चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, सदानन्द राय सत्या सिंह, सुधांशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
मुंगराबादशाहपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के साथ नगर में दौड़ में भाग लिया। दौड़ मुंगराबादशाहपुर चौराहे से शुरू होकर नईबाजार में समाप्त हुई। रन फार युनिटी में वाराणसी के संयोजक अशोक यादव,पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, संतोष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, बच्चा साहू,महेन्द्र विजय शुक्ला, पुष्पा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
महराजगंज: पड़री चौराहे से अंगराह गाँव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के समीप से दौड़ शुरू हुई। जिसमें विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाई। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर पंकज मिश्र संतोष पांडेय लक्ष्मीकांत उपाध्याय राजेश्वरी सिंह,राय अभय सिंह,सिद्धार्थ सिंह ,राजकुमार पटेल,अंबरीष सिंह,लवकुश सिंह आदि रहे।
जलालपुर: बयालसी महाविद्यालय गेट से शुरू हुई रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम में डॉ अजय कुमार सिंह ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बृजनारायान दूबे, मनोज दूबे, धर्मराज सिंह, अमोद सिंह, विजय पटेल, राकेश विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह, सभा पाठक, जटाशंकर सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, रामचंद्र मौर्य, अरुण मिश्रा, पंकज मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, उपेन्द्र सिंह, उमानाथ नागर, अभिनव सिंह आदि रहे।

इनसेट
मरीजों में वितरण किया फल
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने पटेल की जयंती पर विकास भवन स्थित पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव सहित विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।डीएम ने इसके बाद चिकित्सालय के वार्डों में मरीजों को फल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed