{"_id":"5bd9f996bdec22699c0c1310","slug":"154101182211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में एक माह बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में एक माह बाद केस दर्ज
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी राम लखन मौर्य (75) की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने घटना के एक माह बाद हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आईजी वाराणसी जोन के निर्देश पर की है।
हिसामपुर गांव निवासी रामलखन मौर्य की तीन अक्तूबर 2018 को घर से दूर पाही पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले करेंट से उनकी मौत होने की बात सामने आई, लेकिन पोस्ट मार्टम में सिर में चोट लगने से मौत कारण बताया गया। संदेह होने पर मृतक के पौत्र बृजेश मौर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व चश्मदीद गवाह परमहंस सिंह की मदद से पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की छानबीन कर कार्रवाई की मांग की। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने शकुंतला देवी पत्नी स्व. शोभनाथ मौर्य, तथा उनके पुत्र सोनू मौर्य, राहुल यादव निवासी हिसामपुर व श्लोक निवासी कस्बा देवगांव आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।