फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चारो भाइयों का मिलन देख छलक पड़ी सभी की आंखें

चारो भाइयों का मिलन देख छलक पड़ी सभी की आंखें

Thu, 01 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चारो भाइयों का मिलन देख छलक पड़ी सभी की आंखें
रामपुर। स्थानीय बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप मंगलवार की भोर परम्परागत ढंग से सम्पन्न हुआ। राम, लक्ष्मण के साथ चारो भाइयों के मिलते ही नगरवासियों की आंखें नम हो गईं। समूचा नगर जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान कई आकर्षक लाग निकाली गई। जिन्हें अंत में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भरत मिलाप देखने के लिए दूर दराज से लोग रात भर डटे रहे। पूरा रामपुर बाजार एक क्षोर से लेकर दूसरे क्षोर तक भरा पड़ा था। हजारों दर्शक रात भर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। रात्रि दो बजे से चौकियों व लागों का प्रदर्शन आरम्भ होकर सुबह सात बजे तक चलता रहा। कलाकारों ने एक से बढकर एक आकर्षक लाग और झांकी निकालकर सभी को मनोरंजन किया। भगवान का रथ निकलने वाले रास्ते पर रंग बिरंगी लाईट और झालरों से सजावट की गई थी। जगह-जगत डांस प्रोग्राम व आर्क्रेस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान रामपुर समेत अनेक थानों की पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर विभिन्न समितियों द्वारा निकाली गयी आकर्षक लाग और चौकियां से बाजार गुलजार रहा। रामपुर बाजार के हनुमान मन्दिर पर चारों भाइयों के मिलते ही जय श्री राम के जयकारे से नगर गूंज उठा। भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष बबलू जायसवाल व धनुहां के प्रधान विनोद कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सर्वश्रेष्ठ लागों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बबलू दूबे, अशोक दूबे, श्यामधर मिश्र, छेदी लाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, महेश बरनवाल, चिन्टू जायसवाल, रिन्कू जायसवाल, रंजीत कुमार जायसवाल, महेंद्र जायसवाल,विनोद कुमार तिवारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed