फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के छात्रों को मिलेगी नए लुक में डिग्री

पूविवि के छात्रों को मिलेगी नए लुक में डिग्री

Thu, 01 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूविवि के छात्रों को मिलेगी नए लुक में डिग्री
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पांच नवंबर को दीक्षांत समारोह में इस बार छात्रों को नए लुक में डिग्री देने की तैयारी है। पहले जो डिग्री दी जाती थी, उसका कलर हल्का था। लेकिन इस बार जो डिग्री दी जानी है, उसका रंग हल्का भगवा जैसा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री को और बेहतर बनाने का प्रयास किया है। दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री पाने वाले छात्रों को रंग बिरंगे कपड़े पहन कर आने से मना किया गया है। एक निमंत्रण पत्र के साथ एक को दाखिला मिलेगा। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता व अभिभावक जो समारोह में भाग लेने के इच्छुक हैं, उनको चार नवंबर तक अपना दो फोटो विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 115 शोध छात्र और 58 टापरों को राज्यपाल रामनाईक डिग्री और गोल्ड मेडल देंगे। दीक्षांत से पहले अधिकारियों और छात्रों के साथ पूर्वांभ्यास कराया जाएगा। छात्राओं को सफेद सलवार, सफेद डूपट्टा, हल्के रंग का कुर्ता, हल्के रंग की साड़ी और छात्रों को सफेद या किसी हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट और गाढे़ रंग की पैंट (नेवी ब्ल्यू या ब्राउन) कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। 22 वें दीक्षांत समारोह में 5 नवंबर को महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा पत्र भेजा जा रहा है। संगोष्ठी हाल में किसी को भी मोबाइल, ब्रीफकेश, हैंड बैग, कैमरा, छतरी, शस्त्र, इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट----
फ्रेमिंग में दी जाएगी डिग्री
जौनपुर। पूविवि के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों को दी जाने वाली डिग्री कवर करके दी जाएगी। पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह में आए कुलाधिपति रामनाईक ने कुलपति को निर्देश दिया था कि डिग्री को फ्रेमिंग कराकर ही छात्रों को दिया जाए। राज्यपाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने तय किया है कि छात्रों को फोल्डर में रखकर इस बार डिग्री दी जाएगी। डिग्री को सुरक्षित रखने के लिए फोल्डर बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed