{"_id":"5bd8aa8abdec2269bc7fea8c","slug":"154092605111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैव प्रौद्योगिकी की सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव प्रौद्योगिकी की सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में जैव प्रौद्योगिकी की सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें जैव प्रौद्योगिकी में प्रयोग होने वाली आधुनिक तकनीकी संबंधित जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जंतु विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने किया। उन्होंने छात्रों के बीच अपने शोध कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया। कार्यशाला का आयोजन वाराणसी स्थित लैब बनारस के डॉक्टर प्रणव गुप्ता एवं उनकी तकनीकी टीम के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए सात दिवसीय कार्यशाला के तकनीकी पक्ष को विस्तार से बताया विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार गुप्ता ने कार्यशाला में आगे सात दिनों तक होने वाली गतिविधियों का जिक्र किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया इस मौके पर संजय कुमार विश्वकर्मा डॉ पीके सिंह डॉ अर्चना वर्मा सतीश चंद्र दुबे डॉ मयंक सिंह मौजूद रहे।