{"_id":"5bd4b2aebdec22694424041a","slug":"154066599213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों को स्काउट के नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों को स्काउट के नियमों की दी गई जानकारी
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कालेज में चल रहे भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय पंचम सोपान शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। ट्रेनर काउंसलर ज्ञान चंद चौहान,अजय कुमार,आकाश गुप्ता, अंबुज सिंह व गाइड कैप्टन ईर्षिता जायसवाल आदि ने प्रतिभागियों को स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण, सेतु बंधन, गांठ बंधन, चिह्नों का ज्ञान सहित आपदा के दौरान बचाव कार्य की जानकारी दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि स्काउट की प्रत्येक विद्या आज के समय में सबके अंदर होना जरुरी है। बड़ों का आदर व सम्मान करना ही सच्चा स्काउटिंग है, जो भी इन सब का पालन नहीं करते हैं। उनके अंदर स्काउटिंग के गुण नहीं है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बयालसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्काउटिंग सिर्फ सीखना व उसका प्रशिक्षण लेना ही जरुरी नहीं है। बल्कि अपने पूरे जीवन काल में बताये गए स्काउट की विद्या को जीवन में उतारना, गरीबों, असहायों, पीड़ितों, दलितों की सच्चे मन से सेवा ही सच्ची स्काउटिंग है।उन्होंने कहा कि संयमित होकर सत्कर्म करना व समय से पहले पीड़ितों तक पहुंच कर उनकी पीड़ा दूर करना, विषम परिस्थितियों में अपने मार्ग से न भटकना ही सच्ची स्काउटिंग है।सुरेंद्र सिंह रघुवंसी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, गप्पू राम, इंदिरा सिंह, कमलनयन, रुचि सिंह, अरविंद सिंह, अजीत चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, नीतू सिंह, काजल सिंह, इंद्रभान, मनीष, विक्रम राज, प्रेम शंकर, रामकुमार वर्मा, विजयकांत, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।