फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्युतीकरण तो हुआ लेकिन गांव में नहीं पहुंची बिजली

विद्युतीकरण तो हुआ लेकिन गांव में नहीं पहुंची बिजली

Sun, 28 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण तो हुआ लेकिन गांव में नहीं पहुंची बिजली

विज्ञापन
मछलीशहर। विकास खंड के वामी गांव की दलित बस्ती में विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद भी लोगों के घरों में बल्ब नहीं जल सका। ग्रामीणों का कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई तो अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर दिया।

वामी गांव के रामचंद्र, अशोक कुमार समेत लगभग 50 लोगों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर शिकायत की थी कि उनके गांव में छह माह पहले ही विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। बिजली की लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू करनी है। विभागीय लापरवाही के चलते कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा है। जिसके चलते गांव की दलित बस्ती में अंधेरा है। 14 अगस्त 2018 को आईजीआरएस पोर्टल पर जब शिकायत की गई तो अधिकारी बिना जांच करवाए ही बिजली आपूर्ति चालू होने की रिपोर्ट लगा दी। गांव में अभी भी समस्या बरकरार है। गांव वालों ने फिर इस मामले की शिकायत सितंबर माह में की परंतु अभी तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं की गई। विभाग के रवैये को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। इस मामले में पूछे जाने पर अवर अभियंता विकास यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन बनने के बाद गांव के व्यक्ति द्वारा लाइन के नीचे मकान बना लिया गया है। वह आपूर्ति चालू करने में आपत्ति कर रहा है। लाइन का शिफ्टिंग चार्ज देने को भी तैयार नहीं है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए आपूर्ति नहीं जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed