{"_id":"5bd4b1cdbdec226d0679ca0d","slug":"15406657671-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ड्रोन कैमरा की निगरानी में होगा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ड्रोन कैमरा की निगरानी में होगा महोत्सव
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर के सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में 2 और 3 नवंबर को होने वाला बदलापुर महोत्सव अब तीन दिवसीय हो गया है। यह जानकारी महोत्सव के आयोजक विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने दी है। उद्घाटन प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। शनिवार को विधायक रमेशचंद्र मिश्र एसडीएम बदलापुर सत्यप्रकाश की मौजूदगी में आर्गनाइजर शशिकांत द्विवेदी , मंच निर्माता गप्पू मौर्या , कैमरामैन रौनक दुर्गेश तिवारी आदि ने महोत्सव स्थल पर पहुंच कर रूपरेखा बनायी। महोत्सव के दौरान छब्बीस सरकारी स्टाल लगाया जाएगा। आर्गनाइजर शशिकांत द्वेवेदी ने बताया कि महोत्सव के पूर्व संध्या यानी पहले दिन एक ड्रोन कैमरा तथा दो , तीन नवम्बर को दो ड्रोन कैमरा की निगरानी में संचालन होगा। बदलापुर महोत्सव की पूर्व संध्या पर एक नवंबर को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शाम पांच बजे विधानसभा सभा स्तरीय सभी विभागों में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर परचम लहराने वाले विशिष्ट जनों का भी सम्मान करेंगे। 2 नवंबर को दो बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राजकीय आईटीआई कालेज, परिवहन डिपो व फायर ब्रिगेड का शिलान्यास व महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी व मंत्री गिरीश यादव रहेंगे। तीन नवंबर को समापन की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी तथा विशिष्ट अतिथि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होंगे।