{"_id":"5bd4b1c2bdec2204de740689","slug":"154066575710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। चार जिलों के मध्य स्थित चंदवक बाजार से गुजरने वाले वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। चंदवक पुल से लेकर कर्रा कॉलेज तक का मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसी रास्ते से प्राय: आला अधिकारियों से लेकर छोटे बड़े प्रतिनिधि भी गुजरते है। लेकिन किसी की नजर उक्त मार्ग पर नहीं पड़ रही है। रास्ते का खस्ता हाल व धूल के गुबार के बीच रोग हजारो लोग यात्रा कर रहे हैं।
धूल मिट्टी से दुकानदारों और राह चलने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर आए दिन छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन विभाग व प्रतिनिधियों के आंख नहीं खुल रही है। चंदवक चौराहे पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिसमें गिर कर आए दिए लोग चुटहिल हो रहे हैं। बड़े वाहन संचालक किसी तरह यात्रा कर रहे हैं। इस मार्ग पर खुज्जी नाले कि पुलियां की रेलिंग का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। ऐसी ही स्थिति गोनौली गांव के पास रेलवे क्रासिंग के कुछ दूरी पर है। जहा से कॉलेजों के छात्र छात्राएं अपनी जान जोखिम में डाल कर साइकल से आती जाती है। कर्रा कॉलेज के हजारों विद्यार्थी इसी रास्त से मजबूरी झेलते हुए आवा गमन करते हैं। मार्ग के संबंध में चंदवक थाने पर समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी से लोगों ने शिकायत भी की थी। सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन भी मिला था।