फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गेट पर तलाशी के बाद ही छात्रों को कैंपस में जाने दिया

गेट पर तलाशी के बाद ही छात्रों को कैंपस में जाने दिया

Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गेट पर तलाशी के बाद ही छात्रों को कैंपस में जाने दिया

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में शुक्रवार की रात प्राचार्य आवास पर हुई फायरिंग के बाद शनिवार को पुलिस सक्रिय दिखी। कालेज के गेट पर ही तलाशी लेने के बाद ही छात्रों को कालेज कैंपस में जाने दिया गया। चुनाव को लेकर कालेज परिसर में माहौल गरम है। छात्र संघ का चुनाव दो नवंबर को होना है। कालेज प्रशासन ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अध्यक्ष पद को लेकर घमाशान चल रहा है। कालेज प्रशासन चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। 21 अक्तूबर की रात कालेज परिसर स्थित प्राचार्य आवास पर अराजक तत्वों ने तीन बम फेंक दिया था। उसके बाद से ही छात्र संघ चुनाव का माहौल गरमा गया है। इसी बीच शुक्रवार की रात प्राचार्य आवास पर अराजक तत्वों ने फिर फायरिंग कर दशहत का महौल बनाने की कोशिक की। उधर कालेज प्रशासन छत्र संघ चुनाव कराने के लिए कटिबद्द है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कुछ प्रत्याशी जो अपने को हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। वह कालेज परिसर में फायरिंग कर और बम फेंकर दहशत फैलाना चाहते हैं। लेकिन कालेज प्रशासन उनकी इन हरकतों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

प्राचार्य के आवास पर फायरिंग के मामले में केस दर्ज
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह के आवास पर शुक्रवार की रात फायरिंग के मामले मे पुलिस ने प्राचार्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने कालेज परिसर में मुख्य गेट के पास स्थित प्राचार्य के आवास पर फायरिंग की थी। आवास के सामने खड़ी उनकी इनोवा कार में भी गोली लगी है। इसके अलवा बरामदे में बाहर लगे पर्दे, पिलर और दरवाजे में भी गोली लगने के निशान मिले हैं। फायरिंग करने वाले चेहरा ढंके हुए हैं जिससे सीसीटीवी में उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में लाइनबाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का माहौल चल रहा है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही रविवार की रात में भी अराजतत्वों ने प्राचार्य के आवास पर बम फोड़कर दहशत फैला दी थी। शनिवार की रात में जब बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की तो प्राचार्य आवास पर नहीं थे। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे इसी आवास पर ही थे। फायरिंग के करीब बीस मिनट पहले ही प्राचार्य के आवास का मुख्य दरवाजा बंद कर परिवार के लोग अंदर गए थे। फायरिंग की घटना से प्राचार्य और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। प्रार्चा के आवास पर फोर्स तैनात कर दी गई है। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने पहले भी सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। वह मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत करेंगे। असलहा के लाइसेंस के लिए भी उन्होंने आवेदन किया है लेकिन अभी तक उन्हें असलहा का लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed