{"_id":"5bd4b0b2bdec2269bb41fab1","slug":"15406654855-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर सुजीत सिंह हुए विजई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर सुजीत सिंह हुए विजई
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला शाखा के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार सिंह ने जीत हासिल की। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र विक्रम सिंह को 36 मतों से पराजित किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उमा नाथ यादव, मंत्री पद पर मोहम्मद इलियास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चौबे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला शाखा के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह व शैलेंद्र विक्रम सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। जिसके लिए मतदान शनिवार की सुबह 11 बजे जिला विकास कार्यालय में शुरु हुआ, जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद पड़े वोटों की गणना की गई। जिसमें सुजीत कुमार सिंह को 50 मत और शैलेंद्र विक्रम सिंह को 14 मत मिले। इस दौरान 36 मतों से सुजीत कुमार सिंह ने जीत हासिल कर लिया।