{"_id":"5bd35c8ebdec2269be332176","slug":"154057840912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दिया है। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। संकाय प्रतिनिधि के छह पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। छात्र संघ चुनाव के दस पद के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव कमेटी की निगरानी में शुक्रवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची कर दी गई।
कालेज की ओर से जारी सूची में अध्यक्ष के एक पद के लिए उद्देश्य सिंह, कुंवर राजदीप सिंह, योगेश यादव, विजय प्रकाश यादव, शाश्वत सिंह, शिवम सिंह और हर्षित सिंह मैदान में है। उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार यादव, आकाश सिंह, दीपेश कुमार सिंह, निधि मिश्रा और शशांक मिश्र , महामंत्री पद के लिए अवनीश सिंह, ओम पांडेय, राधेश्याम यादव, संकल्प मिश्र, सिद्धार्थ विक्रम सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए विजय यादव, शुभम प्रजापति, शुभम मिश्र, शैलेंद्र कुमार यादव, ज्ञानेंद्र कुमार मैदान में रह गए हैं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए सत्यम त्रिपाठी, सुशील नागर, नितेश कुमार प्रजापति, अभिषेक यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक तिवारी, मानस द्विवेदी, योगेश निषाद, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सत्यम चतुर्वेदी और पवन कुमार यादव और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए अकेले अमन सिंह और कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए आयुष सिंह और सूर्य प्रताप चुनाव मैदान में हैं। छात्र संघ चुनाव में दस पद के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव तैयारी को अंतिम रूप दिया है। कालेज प्रशासन पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयार है।