फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसआई प्रमोद ने राजस्थान केशरी को दिखाया आसमान

एसआई प्रमोद ने राजस्थान केशरी को दिखाया आसमान

Fri, 26 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एसआई प्रमोद ने राजस्थान केशरी को दिखाया आसमान
बक्शा। स्थानीय ब्लाक के बसारतपुर गांव में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी दांव-पेच आजमाए। इस दौरान कुल 46 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। सिगरामऊ थाने के एसआई प्रमोद यादव ने राजस्थान केशरी बक्सर निवासी हरेंद्र यादव को मात्र दो मिनट में धूल चटाकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं गोरखपुर की महिला पहलवान ने जौनपुर की पुष्पा यादव को चित्त किया।
विज्ञापन

जौनपुर के पहलवान राम सिंह ने बक्सर के जयहिंद को पराजित किया। धर्मापुर के सुनील पहलवान ने आजमगढ़ के पिंटू को, बुलेट पहलवान कौलिया ने प्रतापगंज के कमल पहलवान को, महेश कौलिया ने दुधौराबीर के संजय को, वाराणसी से आये पारस ने मिर्जापुर के बनवारी को, केराकत के राकेश ने नरी के बृजेश को, रामपुर नद्दी के जयहिंद ने चौकिया के विकास को चित्त किया। प्रतियोगिता की शुरुआत भाजपा नेता सतीश सिंह ने किया। संचालन अजिताभ सिंह और रेफरी सुभाष यादव, साहब लाल एवं संतलाल कौलिया पहलवान रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार सिंह ने किया। इस दौरान संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश शुक्ल, थानाध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रवीन सिंह, संजय पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील, मनीष, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed