{"_id":"5bd20745bdec22696c1d17e8","slug":"15404910415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बुलेंस पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बुलेंस पलटी, चार घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। मुंबई से शव लेकर आजमगढ़ जा रही एम्बुलेंस गुरुवार को सुबह मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आजमगढ़ जिले के सिधार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बृजभान की मुंबई में बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक की पुत्री कुसुम (25), पत्नी विमला देवी (60) के अलावा आजमगढ़ जिले के ही मेहनगर निवासी उनके रिश्तेदार बच्चा बाबू (45 ) तथा बस्ती जिले के थाना नागर निवासी अशोक (48) मुंबई से एंबुलेंस में शव लेकर घर आ रहे थे। एंबुलेंस गुरुवार को भोर में जौनपुर रायबरेली मार्ग पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के निकट पहुंची थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कुसुम व बच्चा बाबू की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि अशोक और बिमला को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दूसरे एंबुलेंस से शव यहां से घर के लिए भेजा गया।