फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम की सेना हुई गमगीन

लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम की सेना हुई गमगीन

Tue, 23 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम की सेना हुई गमगीन
नेवढ़िया। आदर्श रामलीला समिति बासापुर में रावण वध के मंचन के दौरान भाई लक्ष्मण के मूर्छित होने के पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को रोते विलखते देख और भाई के प्रति भाई का प्रेम को देखकर दर्शकों के आंखें नम हो गई हैं। सीता हरण के बाद श्रीराम और रावण दोनों में धर्म और अधर्म के युद्ध घोषणा की गई। मेघनाद ने युद्ध के दौरान लक्षमण को ब्रम्हास्त्र शक्ति से मूर्छित कर दिया। जिसकी सूचना जब भगवान श्री राम को लगा की मानों उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भघवान राम ने लक्ष्मण को अपने गोदी में लेकर फूट-फूट कर रोने लगते हैं। भाई के प्रति उनके अगाध प्रेम को देख राम सेना के आंखों से अश्रुधारा निकल पड़ी। उपचार कर रहे ऋषि मुनि ने बताया कि संजीवनी बूटी से ही लक्षमण फिर से होश में आ सकते है। तभी भगवान श्री राम के कष्ट को और अपार पीड़ा को देखकर हनुमान जी श्री राम से आज्ञा लेकर संजीवनी लेने निकल पड़ते हैं। संजीवनी को पहचान नहीं पाने पर विशाल पर्वत को ही उठा लाते हैं। संजीवनी बूटी देते ही लक्ष्मण फिर से चेता अवस्था में आ गए। जिसे देख श्री राम की सेना में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पंडाल में बैठे दर्शकों का इस मार्मिक दृश्य को देखकर आंखे नम हो गई। पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। आदर्श दुबे ने राम, आशीष दुबे ने लक्षमण, सीता की निहाल यादव, रावण की संतोष दुबे, हनुमान की श्यामलाल यादव, दीपक दुबे ने मेघनाद की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed