फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जब राम की शरण में पहुंच गए भक्त विभीषण

जब राम की शरण में पहुंच गए भक्त विभीषण

Thu, 18 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जब राम की शरण में पहुंच गए भक्त विभीषण
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गुड़ाही रामलीला मंच पर बारहवें दिन विभीषण शरणागत लीला को कलाकारों ने दिखाया। रावण दरबार में विभीषण के मुंह से प्रभु श्रीराम के महिमा का बखान सुनते ही प्रभू के जायकारों से लीला मैदान गूंज उठा। प्रस्तुत प्रसंग में जब प्रभु श्रीराम की सेना लंका में पहुंची तो रावण ने विचार विमर्श के लिए सभा का आयोजन किया। प्रभु श्रीराम भक्त विभीषण ने अपने भाई रावण को भगवान राम की शक्ति तथा उनकी महिमा के बारे में बताया। अपना सुझाव दिया कि वह मां सीता को सम्मान के साथ वापस कर भगवान राम से संधि कर लें। इसी में समूचे लंका की भलाई है। किन्तु अहंकारी रावण भाई विभीषण के इस विचार को सुनकर आग बबूला हो गया। कहा कि उन दोनों तपस्वी ने बहन शूर्पणखा की नाक नहीं लंका पति रावण की नाक काटी है। जिसमें इसके लिए प्रतिशोध की भावना नहीं जागी उसे लंका में एक क्षण भी रहने का अधिकार नहीं है। रावण ने भाई विभीषण को लात मारकर लंका से बाहर कर दिया। प्रभु भक्त विभीषण रामादल में जाकर श्रीराम के चरणों में शरणागत हो गए। राम आलोक गुप्ता, लक्ष्मण धर्मेंद्र, सीता शेरू, रावण हनुमान दीन सल्लू, कुम्भकरण सुनील, मेघनाद सुभाष, सुग्रीव दिनेश, जामवंत की भूमिका राकेश ने निभाई। डायरेक्टर लालबहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में मंचन चल रहा है। संचालन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। समिति के पूर्व अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने भगवान की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed