फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को आगे बढ़ाने में बैंक निभाते हैं अहम भूमिका

किसानों को आगे बढ़ाने में बैंक निभाते हैं अहम भूमिका

Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों को आगे बढ़ाने में बैंक निभाते हैं अहम भूमिका
जौनपुर। किसान दिवस के अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा द्वारा सोमवार को नगर के एक होटल में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व किसानों के लिए बैंक की उपयोगिता आदि पर प्रकाश डाला गया। साथ ही 160 किसानों को कृषि यंत्र, एग्री जंक्शन व ट्रैक्टर आदि खरीदने के लिए दो करोड़ 83लाख रुपया का लोन दिया गया। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने दो किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक किसानों को आगे बढ़ाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते हैं। केसीसी पर लोन देकर उनको खेती करेन में होने वाली दिक्कतों का समाधान करते हैं। वहीं कृषि यंत्र खरीदने आदि के लिए बैंक द्वारा लोन भी दिया जाता है। जिसका लाभ लेकर किसान फसलों की अच्छी पैदावार करता है और अपना आर्थिक विकास करता है। उन्होंने कहा कि बैठक अधिक से अधिक कार्ड बनाकर किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराए। कृषि यंऋ सहित किसानों द्वारा लिए जाने वाले अन्य लोन को शीघ्र पास करें। जिसका लाभ उठाकर किसान आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर एलडीएम उदय नरायण, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार काला, उप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, शाखा प्रबंधक आरके सिंह, प्रांजल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed