{"_id":"5bc4db2ebdec22697045697b","slug":"153962779317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं व विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं व विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से साल भर में जिले में महज 11.42 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। जिले में 200 आंगनबाड़ी केंद्र बनने थे, जिसमें महज 107 ही बन पाए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जानकारी दी। सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने को कहा।
सांसद कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए अरविंद सिंह ने 3 मई की बैठक एवं उसकी परिपालन की आख्या प्रस्तुत की। बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्ष 2018-19 हेतु 11.42 किलोमीटर की चार सड़कें बननी थीं, जिन्हें जुलाई में पूरा कर लिया गया। वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन हो चुका है। कुल 8391 पेंशनभोगियों में 399 अपात्र पाए गए हैं। साथ ही 4901 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई है। इसका विवरण आनलाइन हो गया है और जल्द ही पेंशन खाते में भेजी जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पहली तिमाही किस्त के 10.38 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 2.3 करोड़ मिला है। इसमें 178 लाभार्थियों के खाते में तीस हजार रुपये की दर से सहायता भेज दी गई है। शेष लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। विधायक सुषमा पटेल ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ ही विधवा पेंशन का फार्म भी भरवाया जाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शासन को सुझाव भेजने की बात कही।
बताया गया कि पीएम आवास योजना (शहरी) के 1628 में 1161 बन चुके हैं और उनकी जीओ टैगिंग कर दी गई है। 200 आंगनबाड़ी केंद्रों के में 107 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो गया है। जिले में कुल 5321 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं और जिसमें 558 के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है। डीएम ने ब्लाक सुजानगंज के नगौली गांव में अराजकतत्व शौचालय निर्माण रोकने की शिकायत पर डीपीआरओ से काम करने को कहा। सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजय चंद्र पटेल, राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, भागवत प्रसाद पांडेय आदि प्रतिनिधि सदस्य सहित सीडीओ गौरव वर्मा, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरस यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जौनपुर । जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में तीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी, पीओ डूडा और विद्युत वितरण खंड तीन के जेई अशोक सिंह है। जिनके विरुद्घ कार्रवाई करते हुए दिशा के अध्यक्ष व सांसद केपी सिंह ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। इसके अलांवा विद्युत वितरण खंड चार के जेई अवधेश कुशवाह की कार्य प्रणाली खराब होने के कारण उनका स्थानांतरण गैर जनपद करने का निर्देश दिया गया।