{"_id":"5bc4db12bdec2269695d8ad2","slug":"153962776512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एपीओ के खिलाफ सेवा मुक्त की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एपीओ के खिलाफ सेवा मुक्त की नोटिस
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सुजनागंज व रामपुर ब्लाक के सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को सेवा मुक्त करने की नोटिस दी गई है। उक्त एपीओ एक साल से गैर हाजिर चल रहे थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने उनको तीन नोटिस देने के बाद चौथी व अंतिम नोटिस सोमवार को सेवा मुक्त की दी है।
उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि सुजानगंज ब्लाक पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) अभिषेक पाठक और रामपुर ब्लाक पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) अमरेश मौर्य है। इनको मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो को देखने और फीडिंग आदि करने के लिए उक्त ब्लाकों में रखा गया था। लेकिन दोनों एपीओ एक साल से अपने संबंधित ब्लाकों पर नहीं आ रहे है और न ही काम कर रहे हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर उनको तीन बार नोटिस दी जा चुकी है। लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उनको चौथी व अंतिम नोटिस सेवा मुक्त की दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त मनरेगा ने कहा कि अगर इस नोटिस के बाद भी वे उपस्थित नहीं हुए तो उनको सेवा मुक्त कर दिया जाएगा।