फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूजा पंडाल दे रहे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूजा पंडाल दे रहे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 15 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल दे रहे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जौनपुर। दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था की सरिता तो प्रवाहित ही हो रही है। आरती-पूजा के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक मसलों पर संदेश भी दिया जा रहा है। पॉलिथीन के इस्तेमाल से दूर रहने, पौधे लगाने और कचरा निर्धारित जगह पर निस्तारित करने की नसीहत श्रद्धालुओं को दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मल्हनी रोड़ पर गीतांजलि संस्था के पूजा पंडाल में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगन लगाए गए हैं। ‘मां कसम अपने आसपास गंदगी नहीं करूंगा’, ‘मां कसम पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करूंगा’ जैसे स्लोगन लगाए गए हैं। संस्था के महेंद्र देव विक्रम ने बताया कि पंडाल में कचरा रखने के लिए डस्टबीन रखा गया है। यहां अगर कोई भक्त पॉलिथीन में प्रसाद या फूल माला लेकर आ रहा है तो उसे लौटा दिया जा रहा है। जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पंडाल के बजाय मंदिर बना दिया गया है। इससे पॉलीथिन की से उसे छाने की जरूरत नहीं पड़ी है। फल वाली गली में स्थापित पूजा पंडाल में देवी पंडाल में भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाले स्लोगन लगाए गए हैं। लगभग सभी पूजा पंडालों में अबकी कूड़ेदान रखा गया है, जिसमें फूलमाला और अन्य सामग्री डाली जा रही है। कई समितियों में स्वीपरों से सफाई कराने के बजाय खुद समिति के लोग ही सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed