{"_id":"5bbe4b2f867a55285d42fe27","slug":"153919771713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या करने की धमकी
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के फूलखा मोहल्ला निवासी एक युवक ने एक व्यक्ति पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर आत्म हत्या करने की धमकी दी है। आत्म हत्या करने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और युवक से मिलकर समस्या की जानकारी करने में जुट गई। पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मोहल्ला निवासी संजय सोनी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौपकर विपक्षी द्वारा विवादित भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि विपक्षी द्वारा जबरदस्ती किए जा रहे कब्जे को नहीं रोका गया तो वह आत्म हत्या कर लेगा। मामले की जानकारी होने पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह शिकायतकर्ता के बुधवार को पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद थाना दिवस पर आने की बात कही। ताकि राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में समस्या का समाधान हो सके। इस आश्वासन के बाद शिकायतकर्ता शांत हुआ।