{"_id":"5bbe4b2c867a55281371b94c","slug":"15391977143-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में अंत्योदय गांवों में नहीं हो रहा विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में अंत्योदय गांवों में नहीं हो रहा विकास कार्य
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अंत्योदय योजना के तहत गांवों का चयन भले ही कर दिया गया है लेकिन अभी तक इन गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। सिर्फ योजनाओं का लाभ देने के लिए लाभार्थियों के चयन आदि का कार्य किया जा रहा है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह बीत चुके हैं। लेकिन एक भी गांव अभी तक विकास कार्यों से लैस नहीं किया जा रहा है। वहीं विभाग बजट नहीं आने का रोना रो रहा है।
सरकार द्वारा विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पानेे से पिछड़े गांवों का चयन अंत्योदय योजना के तहत करने का निर्देश दिया गया था। इन गावों को विभागों को अपने -अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यो व योजनाओं से संतृप्त करना था। जिसके क्रम में जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआत में जिले में ऐसे गावों का चयन किया गया जिसमें विकास कार्य काफी कम हुए हैं। इस दौरान कुल 323 गांवों का चयन किया गया। जबकि जिले में कुल 1749 गांव हैं। इन गावों का चयन कर सूची शासन को भेज दी गई है। लेकिन अभी तक चयनित एक भी गावों में अभी तक विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। जबकि इन गावों में नाली, खड़ंजा, इंटर लाकिंग, पेयजल आदि कार्य कराए जाने हैं। वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। हालत यह है कि गावों का चयन होने के बाद अभी तक एक भी गांव में कोई भी विकास काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। विभागों द्वारा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धा, विधवा व विकलांग योजना के लिए पात्रों का चयन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अभी तक शासन से बजट ही नहीं आया है।
चयनित अंत्योदय गावों में विभागों को विभागीय बजट से ही विकास कार्य व योजनाओं का क्रियान्वयन कराना है। योजनाओं का लाभ देने के लिए लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। गावों को ओडिएफ करने का कार्य किया जा रहा है। अभी कई विभागों को बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही उनके द्वारा विकास कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दयाराम
जिला विकास अधिकारी