{"_id":"5bbe4afb867a55282b0c6084","slug":"15391976649-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व सीएम को पुतला फूंक जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व सीएम को पुतला फूंक जताया विरोध
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने बुधवार को सद्भावनापुल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान यूपी व बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की आवाज उठाई । साथ ही जमकर नारे बाजी की।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट ने कहा कि पैसा कमाने के लिए यूपी व बिहार के अधिक लोग गुजरात में रहते हैं। लेकिन गुजरात में उनको खोज-खोज कर मारा पीटा जा रहा है। उनको वहां से जबरीयन भगाया जा रहा है। यदि भाजपा के लोग उत्तर भारतीयों के उपर हो रहे अत्याचार को बंद नहीं कराते हैं तो निषाद पार्टी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में अरविंद निषाद, रमेशचंद्र निषाद जयप्रकाश, दीपक,आशिष, बैजनाथ केवट, राजेश निषाद,कंहैयालालबिंद,सुशीला, विमला, दिनकर व बेचन प्रसाद केवट आदि रहे।