{"_id":"5bbe4af7867a55282c4164d4","slug":"1539197661115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन करने की अंतिम तिथि 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण योजना 2018-19 के तहत रोजगारी बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अंतर्गत चार माह में दो सत्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें एक माह का शैद्धांतिक एवं तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान 1250 रुपया प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है। वे प्रशिक्षण प्राप्त लेने के लिए आवेदन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 अक्तूबर को पूर्वान्ह 11 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में किया जाएगा।