{"_id":"5bbe4907867a55282d141d38","slug":"153919716510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति को कथा सुनने का नहीं मिलता सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति को कथा सुनने का नहीं मिलता सौभाग्य
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरामऊ। गौरी शंकर मंदिर पर धर्म जागरण काशी प्रांत के तत्वाधान में नव दिवसीय संगीतमयी कथावाचक आचार्य शान्तनु महराज ने कहाकि संसार में हर व्यक्ति को कथा सुनने का अवसर नहीं प्राप्त होता। जिन पर ईश्वर का आशीर्वाद होता है वही सत्संग में प्रतिभाग करते हैं। ईश्वर की आराधना से हमें संसार की सारी शक्तियां प्राप्त होंगी। वह श्री गौरीशंकर धाम परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारम्भ मौके पर गुरुवार भक्तों के बीच बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें शास्त्र के सारे नियमों का पालन करना चाहिए। यही हमारे लिए प्रेरणादायी है। हरि कृपा जिस पर होती है उसे ही कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह ज्ञान की कथा है, इसको गाना ही पड़ता है। कथा के आयोजक कुंवर जय सिंह, मृगेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन टीएन सिंह ने किया। वहां कुंवर विजय सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, सती प्रसाद मिश्रा, कैप्टन रामगुन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।