{"_id":"5bbe4820867a55285e428140","slug":"15391969347-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। विद्युत विभाग द्वारा लगातार हो रही अंधाधुंध कटौती से परेशान जंघई के क्षेत्रवासियों ने बुधवार की दोपहर जंघई तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। विद्युत आपूर्ति शीघ्र चालू करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
जंघई में चंपापुर फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसमें लगातार हो रहे विद्युत आपूर्ति की दिक्कतों से परेशान होकर जंघई बाजारवासियों ने जंघई हड़िया एवं सुरियांवा मार्ग के तिराहे पर आवागमन बाधित कर दिया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसकी जानकारी होने पर मौके पर जंघई पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। थानाध्यक्ष सरायममरेज ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता किया। जिसके बाद मिले आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। लोगों का आरोप है कि विद्युत कटौती से हलाकान क्षेत्रवासी परेशान है। विद्युत की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फोन लगाने पर विद्युत विभाग द्वारा फोन नहीं उठाते। क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। कस्बावासियों ने सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति कराने की मांग किया है। इस मौके पर बाबा शर्मा, अभिषेक पांडेय, प्रमिल दूबे, मनोज दूबे, रिंकू मिश्रा, राजमणि यादव, राजकुमार यादव, विपिन दूबे, नीरज मिश्रा, बब्बू पांडेय, राजन पांडेय, रोहित यादव, छोटू दूबे आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।