फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संकल्प लेना सरल लेकिन निभाना होता है कठिन: आचार्य शांतनु

संकल्प लेना सरल लेकिन निभाना होता है कठिन: आचार्य शांतनु

Tue, 09 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संकल्प लेना सरल लेकिन निभाना होता है कठिन: आचार्य शांतनु

विज्ञापन
जौनपुर। कथा वाचक शांतनु महाराज ने कहा कि संकल्प लेना सरल होता है लेकिन निभाना कठिन है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में श्रीराम कथा के छठवें दिन सोमवार भगवान राम के वन गमन की कथा सुनाई।

उन्होंने कहा कि कैकई को दिए गए दशरथ के वचन के बाद राम चौदह वर्ष के वनवास की तैयारियों में लग गए। आयोध्यावासी दुखी हो गए। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण वन गमन के पूर्व जब अपनी पत्नी उर्मिला से मिलने गए तो उन्होंने लक्ष्मण से कहा कि, मैं इतनी धन्य हूं कि आपको भगवान राम की सेवा का अवसर मिला। मैं इसमें बाधा नहीं बनूंगी। क्योंकि धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी आपद काल परखिए चारी कहावत के अनुसार पत्नियों का यह धर्म बनता है कि अपने पति को पतन से बचाए। यही भारतीय नारी का धर्म है। व्यास पीठ पूजन कुलपति प्रो. राजाराम यादव, डा. लालजी त्रिपाठी, प्रो. बीबी तिवारी ,प्रो. अजय द्विवेदी, डा. विजय कुमार सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी ,डा. अवध बिहारी सिंह , सुरेंद्र त्रिपाठी , निपेंद्र सिंह, डा. सुधीर उपाध्याय ,डा. सुधांशु शेखर, शील निधि सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह छांगुर, राघवेंद्र सिंह ,भावना रघुवंशी, शालिनी उपाध्याय, तृप्ति श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज डा. अरूण कुमार सिंह ,प्रो. वंदना राय,प्रो वीडी शर्मा , प्रो. अविनाश पार्थीडकर ,प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राम नारायण, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed