{"_id":"5bbba259867a55285874f578","slug":"15390234241-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर की सपना ने भदोही की पुष्पा को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर की सपना ने भदोही की पुष्पा को दी पटखनी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगरा बादशाहपुर के गांव कैथौली में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मशहूर पहलवानों ने जोर अजमाइश की। बसपा नेता बीपी सरोज ने फीटा काटकर कुश्ती का उद्धघाटन किया। अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाया। महिला कुश्ती में सपना जौनपुर ने पुष्पा भदोही को चित कर दिया।
महेश करनौली ने इरशाद सुजानगंज, रविशंकर सुजानगंज ने अरविंद करनौली , शिवकुमार प्रतापगढ़ ने पंकज नौवाडाड़ी, दिलशाद सुजानगंज ने महेश करनौली, सोनू फत्तूपुर ने राहुल नन्दयीपुर, अनुप खेमपुर ने विक्की पुरऊपुर, राजेश रामपुर ने रोहित सुजानगंज, गोली तरहठी ने राजकुमार बहोरिकपुर को पटखनी दी। दो दर्जन से अधिक कुश्ती का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। दंगल में मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बनारस, भदोही, जौनपुर के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। निर्णायक रामफेर तथा रामजनक ने किया। संचालन ओंकार नाथ शर्मा ने किया। भाग्यवान पटेल, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, रामआसरे यादव ने व्यवस्था में विशेष सहयोग किया। इस मौके पर प्रधान रायबहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि, अशोक कुमार यादव, रामजनक, विष्णु, सीता राम पटेल,राजू श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।