{"_id":"5bbba242867a55287506914c","slug":"153902340110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का प्राण है प्राणायाम - हरीमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का प्राण है प्राणायाम - हरीमूर्ति
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पतंजलि योगपीठ और युवा भारत के तत्वावधान में टीडी इंटर कालेज में सुबह एवं सायं चल रहे योग प्रशिक्षण में सोमवार को साधकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक समरजीत योगी, डा कृपानिधि योगी और राजेश योगी के द्वारा युवाओं के साथ महिलाओं के लिए विविध प्रकार के आसन,व्यायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने कहा कि योग का प्राण प्राणायाम होता है। इसके नियमित और निरंतर अभ्यासों से शरीर के भीतर की सभी विजातीय तत्वों का अधिकांश हिस्सा बाहर हो जाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे स्वस्थ होता जाता है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण ,डा चन्द्रसेन योगी,रामसहाय यादव, दीपक योगी,राज योगी पिन्टू विश्वकर्मा, विकास योगी,गुलाब यादव,संतोष योगी,विपिन योगी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।