फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरानी पेंशन के लिए होगी आरपार की लड़ाई

पुरानी पेंशन के लिए होगी आरपार की लड़ाई

Sun, 07 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए होगी आरपार की लड़ाई
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर आंदोलित प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लखनऊ जाने की तैयारी की गई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को पालिटेक्निक स्थित कृषि भवन परिसर में हुई बैठक में तय किया गया कि आठ अक्तूबर को इको गार्डेन लखनऊ में आयोजित प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कटिबद्ध है। हम अपने संघर्षों की बदौलत बुढ़ापे की लाठी को लेकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले से शिक्षकों का हूजूम सात अक्तूबर की शाम को ही यहां से रवाना होगा। शिक्षकों को लखनऊ पहुंचने के लिए ब्लाक वार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। महिला शिक्षकों की सुविधा के लिए बोलेरो और पुरुष शिक्षकों के लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गाड़ी उपलब्ध रहेगी। जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए पुरानी पेंशन जारी है लेकिन कर्मचारियों के लिए नहीं। यह दोहरी व्यवस्था मंजूर नहीं है। कर्मचारियों का हक छीनने वाली सरकार अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं रह सकती। यहां जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, प्रमोद दुबे, सुनील यादव, आनंद सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, लक्ष्मीकांत सिंह, ऊषा सिंह, पवन सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, आलोक रघुवंशी आदि मौजूद थे। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ की बक्शा ब्लाक अध्यक्ष लालसाहब यादव की अध्यक्षता में एनपीआरसी कार्यालय गजाधरगंज में हुई बैठक में लखनऊ जाने की तैयारी की गई। तय किया गया कि नौपेड़वा बाजार में यूबीआई शाखा के पास बोलेरो और बस उपलब्ध रहेगी। यहां मनोज उपाध्याय, अली आला खां, रीता यादव, एकता गुप्ता, नूरजहां, ललिता, लालचंद्र, शोभनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed