{"_id":"5bb9013d867a5568751d034a","slug":"153885111013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आदेश
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की विधवा अध्यापिका से चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी अध्यापक समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को दिया है। जबकि नेवढिय़ा थाना क्षेत्र में किशोरी से हुए सामूहित दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
अध्यापिका ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत अधिवक्ता हरेंदर प्रसाद के माध्यम से दरखास्त दिया कि वह अनुसूचित जाति की विधवा महिला है पेशे से अध्यापिका है। 2 जुलाई 2018 की शाम वह घर में अकेली थी।अध्यापक देवेंद्र व कोटे की दुकान चलाने वाले प्रमोद करीब 7:30 बजे शाम जबरन उसके घर में घुस आए। देवेंद्र ने उसके गले पर चाकू लगा कर गला काटने की धमकी दिया । चाकू की नोक पर आतंकित कर दोनों ने उसके साध सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने घटना की सूचना थाना सरायख्वाजा,पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।तब वादी ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए थानाध्यक्ष सरायख्वाजा को आदेश दिया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करें।नेवढिय़ा थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर सामूहिक दुराचार करने के दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश सिविल जज(सी. डि.)एफटीसी ने थानाध्यक्ष नेवढिय़ा को दिया है।
पीड़िता के पिता ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत दरखास्त दिया कि 15 अगस्त 2018 को 6 बजे शाम मुकेश व संतोष जबरन उसके घर में घुस आए।उसकी 18 वर्षीय पुत्री को चाकू सटा कर जान से मारने की धमकी दिए।दोनों ने उसकी बेटी के साथ बारी बारी से दुराचार किया।बेटी के शोर पर वादी की पत्नी आई तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकले।घटना की सूचना थाना नेवढिय़ा व पुलिस अधीक्षक को दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।कोर्ट ने गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया।
विज्ञापन
ा
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र यूनियन बैंक जलालपुर शाखा से शनिवार को चक्के गांव निवासी रामअधार यादव 50 हजार रुपए निकालकर झोला में पैसा रखकर साइकिल के हैंडिल में टांगकर घर जा रहे थे। वह बाईपास तिराहा पर साइकिल खड़ी कर एक हैण्डपम्प पर पानी पीने लगे तभी उचक्के ने रुपयों से भरा झोला उड़ा दिया। वह पानी पीकर साइकिल के पास आये तो झोला गायब देखकर शोर मचाया। आसपास के लोगो से काफी पूछताछ किया लेकिन झोला का पता नही चल सका। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभीरन बाजार के रानीपुर मोड़ के पास से शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवको को तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने दोनों से पूछ ताछ किया तो दोनो ने खुद को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा गांव निवासी बताया। पकड़े गये नरसिंह यादव के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा उसके साथी सौरभ कुमार शर्मा के पास से चाकू बरामद किया।
शाहगंज। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने हाथ की नस काटने व किरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
काशीराम आवासीय कालोनी निवासी मिस्टर (35) पुत्र सलाहुद्दीन शनिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। परिजनों के रोकने पर वह किरोसिन तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे एसआई एसपी वर्मा ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटे हैं।