फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19 ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ नोटिस जारी

19 ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ नोटिस जारी

Sun, 07 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
19 ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ नोटिस जारी
जौनपुर। छह माह बीतने के बाद भी 19 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने शुक्रवार को संबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद के 21 विकास खंडों में 204 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण डीसी मनरेगा के नेतृत्व में होना था। इसकी जिम्मेदारी संबंधित गांवों के प्रधान और सचिव को सौंपी गई थी। एक केंद्र के निर्माण के लिए मनरेगा द्वारा साढ़े चार लाख और बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा दो लाख रुपये के हिसाब से कुल 13.26 करोड़ रुपये दिया गया था। केंद्रों का निर्माण मार्च 2018 तक पूरा करना था लेकिन निर्धारित तिथि तक 185 केंद्र ही बन पाए। शेष 19 आंगनबाड़ी केंद्र पिपरी, खैरामऊ, सिकंदरपुर, दबिलहां, एकौनी, गौरोकला, टिकरीकला, मोकलपुर, सलारपुर, अहन, रसुलहां, भिउरा, हरदीपुर, छांछो, रामपुर खुर्द, याकुतपुर, चंदौकी, रसवदिया व खलीलपुर अभी तक अधूरे पड़े हैं। अधूरे निर्माण को लेकर डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने शुक्रवार को संबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस भेजी है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


19 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा नहीं होने पर संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव को कई बार पत्र देकर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन निर्माण कार्य आधा अधूरा कराकर छोड़ दिया गया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रधान व सचिव के विरुद्घ शुक्रवार को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश कुमार सोनी
उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed