फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रेहारी के राहुल करेंगे मंडलीय कुश्ती में जिले का प्रतिनिधित्व

रेहारी के राहुल करेंगे मंडलीय कुश्ती में जिले का प्रतिनिधित्व

Sat, 06 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेहारी के राहुल करेंगे मंडलीय कुश्ती में जिले का प्रतिनिधित्व
सिकरारा। क्षेत्र के किसान इंटर कालेज प्रतापगंज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में केराकत क्षेत्र के पहलवानों का दबदबा रहा। इंटर कालेज रेहारी के पहलवान ने मंडलीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया। मिट्टी के अखाड़े पर आयोजित प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल के साथ ग्रीको रोमन स्टाइल में भी पहलवानों ने अपने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग 65 किलोवर्ग में रेहारी के राहुल ने अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाई। जबकि 57 किलो भार वर्ग में इंटर कालेज हनुआडीह के लालमन यादव ने रत्नूपुर के मनीष राजभर को आसमान दिखाया। 61 किलो वर्ग में पाल्हामऊ के संदीप यादव, 70 किलो वर्ग में श्रीराम इंटर कालेज वैरंगी के हिमांशू यादव, 79 किलोवर्ग में रतनूपुर के राजू यादव तथा 86 किलो वर्ग में तरियारी के किशन सिंह ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दी। जूनियर वर्ग 80 किलो वर्ग में हनुआडीह के विकास यादव, 60 किलोवर्ग में केराकत पब्लिक इंका के दीपक यादव, 55 किलो वर्ग में डोभी के अतुल यादव, 51 किलोवर्ग में हनुआडीह के नीलेश व वीआरपी इंटर कालेज के अमरजीत, 48 किलो वर्ग में श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज के कमलेश, 45 किलोवर्ग में रेहारी के मोनू ने अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई। सब जूनियर 70 किलोवर्ग में रतनूपुर के शुभम, 62 किलोवर्ग में रेहारी के प्रिंस यादव, 57 किलोवर्ग में चोरसंड के निरंजन यादव, 48 किलोवर्ग में गौराबादशाहपुर के आशू यादव, 44 किलोवर्ग में रेहारी के मंगेश 41 किलोवर्ग में गौराबादशाहपुर सूरज यादव, 35 किलोवर्ग में रामदुलार इंटर कालेज सेमरी के सचिन यादव और 35 किलोवर्ग में रेहारी के मिथिलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पटखनी देकर मंडलीय रैली में अपना स्थान पक्का करने में सफल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नही है। जरूरत इन्हें निखारने की है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों से छात्रों में आपसी सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा का भी विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक विनय उपाध्याय ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा सचिव विनोद रॉय, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. विनय सिंह, नागेश सिंह, प्रेमचंद शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। शिक्षक नेता उदय सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने विजेता पहलवानों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। रेफरी लल्लन प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, स्कोरर संतलाल रहे। संचालन कवि अशोक मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed