फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोंड महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

गोंड महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 06 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोंड महासभा ने किया धरना प्रदर्शन
केराकत। अखिल भारतीय गोंड महासभा ने तहसील मुख्यालय पर अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र लिए ढोल मजीरे के साथ नाच गा कर प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन से पहले भारी संख्या में गोंड समाज के लोग केराकत रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में ढोल मंजीरे के साथ नाचते गाते व नारेबाजी करते उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के बलिया जनपद के अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि गोंड जनजाति को समाज में बराबरी के लिए उन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करना बहुत जरूरी है। दुर्भाग्य है कि जब तहसील में अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी करने की बात आती है तो तहसील द्वारा यह रिपोर्ट दी जाती है कि यह जाति यहां नही पायी जाती है। जो कि गोंड सभा का अपमान है। उन्होंने कहाकि जौनपुर के गोंड जाति की विनम्रता व त्याग को सरकार कमजोरी समझ रही है। जबकि अगल बगल के जिलों में गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा हासिल है। सभा को जिला अध्यक्ष जगदीश तथा तहसील अध्यक्ष महेश लाल समेत बनारस के जिलाध्यक्ष लोलारक, धनंजय, सन्तोष, इलाहाबाद के जवाहर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मूलचन्द गोंड ने किया। इस मौके पर तहसीलदार श्री प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में गुड्डू गोंड ,सुरेंद्र गोड ,आलोक गोंड देवी प्रसाद, चांद रतन, सूरजमुखी, सोहाल, ओमप्रकाश, लालजी, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed