फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   165 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास

165 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास

Fri, 05 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
165 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका बोर्ड जौनपुर की बैठक गुरुवार को नगरपालिका के सभागार में भारी शोर-शराबे के बीच सम्पन्न हुई। सभासदों ने शहर में सफाई की व्यवस्था ठीक न होने, तमाम विकास कार्य बाधित होने और पेयजल की समस्या को लेकर खूब हो हल्ला मचाया। नगरपालिका अध्यक्ष मायाडंड ने सफाई देने की कोशिश की कोशिश की लेकिन सभासदों के शोर के बीच उनकी आवाज किसी को सुनाई ही नहीं दी। नए वार्डों में सफाई की व्यवस्था ठीक करने के लिए 165 सफाई कर्मचारियों की की नियुक्ति का प्रस्ताव सभासदों ने सर्व सम्मति से पास कर दिया।
बोर्ड की बैठक अध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में अपराह्न दो बजे से शुरू हुई। सभासद डा. हसीन बबलू ने कहा कि दशहरा, दुर्गापूजा नजदीक है लेकिन शहर में सफाई नहीं हो रही है। स्वच्छता अभियान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। सभासद नंदलाल यादव ने कहा कि नगर में ट्यूबवेल लगाने का टेंडर हुआ था लेकिन एक भी नहीं लगा। सरस गौंड़ ने कहा कि वार्ड में सफाईकर्मी हाजिरी के बाद गायब हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। संतोष मौर्य ने कहा कि सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क के पास कूड़ा डम्प किया जाता है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इन्होंने नगर में कराये गये सात हजार पौधरोपण व इनमें ट्रीगार्ड लगवाने के काम का भुगतान बिना टेंडर के ही करने का मामला उठाया। कहा कि इससे धन का बंदरबांट हो रहा है।
विज्ञापन

बैठक में आठ नये वार्डों के लिए 165 सफाईकर्मी रखने का प्रस्ताव पास हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 11 करोड़ के सापेक्ष अवमुक्त पांच करोड़ पांच लाख रुपये से विकास कार्य कराने की स्वीकृति दी। शीतला धाम चौकियां में तालाब सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत तीन करोड़ 44 लाख के सापेक्ष अवमुक्त एक करोड़ 72 लाख 14 हजार रुपये से कार्य कराने की स्वीकृति दी गई। बोर्ड ने तीन करोड़ रुपये से नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों की सहमति दी। सभासद दीपक जायसवाल, सतीश सिंह त्यागी, गप्पू मौर्य, रेनू पाठक, हुस्नआरा इरशाद मंसूरी, नमिता सिंह, प्रभावती देवी, किरन, कृष्ण कुमार यादव, बाला लखंदर यादव, साजिद अलीम, विकास यादव, कर अधीक्षक ओमप्रकाश यादव, सफाई निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed