फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोगों को गांधी के विचारों से कराया अवगत

लोगों को गांधी के विचारों से कराया अवगत

Tue, 02 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लोगों को गांधी के विचारों से कराया अवगत
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भंडारी से कोतवाली चौराहे तक प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बिचारों के बारे में बताया। साथ ही उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित तपावन सीता राम भी सुनाकर लोगों को सत्य व अहिंसा का रास्ता अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू ने कहा कि प्रति दिन नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। लोगों को गांधी के विचारों से अवगत कराया जाएगा। जिससे लोगों में आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश व समाज का विकास किया जा सकता है। गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर देश को आजाद कराया है। प्रभात फेरी निकालने वालों में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह,बब्बी खां, राजकुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश,अरुण बिंद, मोहम्मद दानिश, इमरान, आमिर, ताहिर,एहतेशाम, देवानंद, शहनवाज व अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग द्वारा सोमवार को मुस्लिम यतीम खाना में यतीम बच्चों को फल वितरित किया। साथ ही बच्चों के साथ मिलकर महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यपण कर याद किया गया। इस अवसर पर मौलाना हाफिज सैय्यद, गौरव सिंह सनी,विशाल सिंह, साजिद हमीद, मोहम्मद ताहिर,ज्ञानेश सिंह व अब्बास जैदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed