फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोहम्मद हसन व टीडी कालेज ने जीता मैच

मोहम्मद हसन व टीडी कालेज ने जीता मैच

Wed, 26 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हसन व टीडी कालेज ने जीता मैच

विज्ञापन
जौनपुर। मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के क्रीड़ांगन पर मंगलवार को पूर्वांचल विश्व विद्यालय का अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज ने डीएबी कालेज को 19-0 से हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में टीडी कालेज ने फरीदुलहक को 51-27 से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने फीता काटकर किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके प्रति व सरकार के दायित्वों के प्रति प्रकाश डाला। पूविवि खेल विभाग के अध्यक्ष डा.वीरेंद्र विक्रम यादव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। क्रीड़ा सचिव डा.शेखर सिंह व पूर्व सचिव डा.देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डा.अब्दूल कादिर खां ने पूविवि के कुलपति की सराहना की। कहा कि आज भारत खेल के क्षेत्र में अधिक जागरुकता के कारण आगे बढ़ रहा है। वास्केटवाल एक बेहद ही रोमांचक एवं फिटनेस का खेल है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज व टीडी कालेज के बीच फाइनल खेला जाएगा। इस अवसर पर डा.शहनवाज खान, आलोक सिंह, जितेंद्र, डा.जीवन यादव, रजनीश सिंह, अशोक व अजय विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed