{"_id":"5ba146ac867a557ea37f5a66","slug":"153729602615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़वा मसूदपुर प्राथमिक विद्यालय पर नहीं है कोई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़वा मसूदपुर प्राथमिक विद्यालय पर नहीं है कोई सुविधा
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरकोनी। विकास खंड के ग्राम कबूलपुर में स्थित कुड़वा मसूदपुर प्राथमिक विद्यालय पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। शौचालय, पेयजल, सफाई के अभाव के साथ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय पर कक्षा एक से पांच तक के पठन-पाठन के लिए दो कक्ष है। मिड डे मील के लिए रसोई घर नहीं है। भोजन प्रधानाध्यापक के कार्यालय में बनाया जाता है। कक्षा एक से पांच तक के कुल 70 बच्चे हैं। पांच अध्यापक और अध्यापिका पठन-पाठन कार्य कार्य के लिए नियुक्त हैं। विद्यालय में कक्ष भवन के अभाव से एक ही कक्ष में कक्षाएं चल रहीं हैं। विद्यालय के चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा है। विद्यालय कक्षा से सटे हुए गांव की नाली बहाई जाती है। जिससे पूरे दिन दुर्गंध बना रहता है। पेयजल हेतु विद्यालय परिसर में हैंडपंप भी नहीं लगा है। बच्चों को पानी पीने के लिए गांव में जाना पड़ता है। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार निषाद ने बताया कि एक सितंबर 2018 को इस विद्यालय पर नियुक्त हुआ हूं। जब से मैं इस विद्यालय पर आया हूं इस विद्यालय की साफ-सफाई के लिए कोई भी सफाई कर्मी अभी तक नहीं दिखाई दिया है। ग्राम प्रधान तथा अधिकारियों को सूचना दे दिया हूं। विद्यालय में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, बाउंड्री तथा कक्षा भवन के लिए तहसील दिवस के साथ-साथ कई बार अधिकारियों को लिखित तौर पर सूचना दी गई है।