{"_id":"5b9807f0867a557f6661f4e1","slug":"15366901452-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रही युवती को मछुआरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रही युवती को मछुआरों ने बचाया
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव के पास गोमती नदी में सोमवार की रात डूब रही युवती को मछुआरों ने बचा लिया। रात में करीब दो बजे नदी में मौजूद मछुआरों ने युवती को डूबते हुए देखा। बीस वर्षीय युवती को नदी से निकालने के बाद मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक युवती की मानसिक दशा ठीक नहीं है। रात में वह किसी समय घर से निकलकर न जाने कैसे नदी में चली गई।
बशीरपुर गांव निवासी ऊदल की पुत्री सविता (20) का इलाज चल रहा है। उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं हैं। परिजनों के मुताबिक वह रात में न जाने कब घर से निकल गई। वह किसी तरह नदी में चली गई। उसे तैरने आता है लेकिन नदी की तेज धारा के चलते वह किनारे नहीं आ पा रही थी। वह जिस स्थान पर नदी में गई थी, वहां से करीब तीन किलोमीटर न जाने कैसे बहते हुए वह पहुंच गई। यहां पुल के नीचे जाल डालकर छोटी नाव पर सो रहे मछुआरों को युवती की आवाज सुनाई दी, जो नदी की बीच धारा में बचाओ बचाओ का गुहार लगा रही थी। लड़की की आवाज सुनकर नाव पर सो रहा प्रमोद ने अपने साथी मुन्ना, आकाश, भन्तु, गुड्डू, विपिन को आवाज लगाई। जब तक उसके साथी आए तब तक लड़की बहकर आगे चली गई थी। उसकी आवाज भी सुनाई नहीं दे रही थी। प्रमोद की बातों पर भरोसा कर सभी साथी तीन नावों से लड़की का पीछा किया और जफराबाद शमशान घाट के पास लड़की को पकड़ लिया। मछुआरे ने लड़की को नदी से बाहर निकाल लिया। पूछे जाने पर युवती अपना नाम नहीं बता पा रही थी। मछुआरों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने उक्त युवती को अपने साथ थाने ले गई। सुबह उक्त युवती की शिनाख्त हो पाई और उसके परिजन थाने आकर उसको घर ले गए।