{"_id":"5b96bde8867a557f5742d39d","slug":"153660565717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति की जांच में अनुपस्थित मिले दस कर्मचारी व शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति की जांच में अनुपस्थित मिले दस कर्मचारी व शिक्षक
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभागों के निरीक्षण का सिलसिला जारी है। सोमवार को कुलपति ने इंजीनियरिंग संस्थान का निरीक्षण किया तो दस कर्मचारी और एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। कुलपति ने अनुपस्थित शिक्षक और कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। कुलपति की जांच से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। विश्वविद्यालय प्रशासन बीस अन्य लापरवाह कर्मचारियों की तलाश कर रहा था। इसी बीच जांच के दौरान दस कर्मचारी फिर गायब थे।
कुलपति प्रो. राजाराम यादव सोमवार को उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान का निरीक्षण करने सुबह सवा दस बजे के करीब पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान दस कर्मचारी तैनाती सीट पर अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने विभाग से गायब मिले। कुलपति ने अनुपस्थित कर्मतारियों और शिक्षक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके किलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कुलपति के निरीक्षण से परिसर में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। तीन दिन पहले एक कर्मचारी को लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। बीस ऐसे कर्मचारियों की तलाश की जा रही है जो परिसर में तो आते हैं लेकिन हस्ताक्षर बनाकर गायब हो जाते हैं।