{"_id":"5b96bddb867a557eaa4dd2d5","slug":"153660564513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरविश्वविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे दो छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरविश्वविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे दो छात्र
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को ‘सोशल मीडिया देश के युवाओं के लिए वरदान से ज्यादा अभिशाप साबित’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हेमवंती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति एवं लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 18 सितंबर को होने वाले अंतरविश्वविद्यालयीय वाद- विवाद प्रतियोगिता के लिए दो छात्रों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में टीडी कालेज की छात्रा पूजा शुक्ला प्रथम एवं बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र अमन कुमार गुप्ता द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया का युवाओं के व्यवहार, विचार, मनोरंजन, सामाजिक- पारिवारिक संबंधों पर पड़ने वाले प्रभावों के विविध आयामों पर अपनी बात रखी। उन्होंने जहां सोशल मीडिया से दूर के लोगों से आत्मीयता और पास के लोगों से बढ़ती दूरी पर सवाल उठाए वहीं कुछ ने सोशल मीडिया को युवाओं के लिए लाभकारी तो कुछ ने विनाशकारी बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने भी सोशल मीडिया और युवा विषय के विभिन्न आयामों पर अपनी बात रखी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में टीडी पीजी कालेज के शिक्षक डा. अजय दुबे, पूविवि के डा. सौरभ पाल एवं डा. सुनील कुमार शामिल रहे। विषय प्रवर्तन जनसंचार विभाग के शिक्षक डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। संचालन समन्वयक डा. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी एवं डा. मुनिंदर सिंह आदि मौजूद रहें।