फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूजा समितियों व पदाधिकारी हुए सम्मानित

पूजा समितियों व पदाधिकारी हुए सम्मानित

Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पूजा समितियों व पदाधिकारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के 15 वें पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ रविवार देर शाम को मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सबका साथ- सबका विकास के साथ समाज में गैर बराबरी व विद्वेष की भावना समाप्त करके स्वस्थ समाज की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि आगामी गणेश उत्सव मनाने के लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन एवं इस्तकबाल कुरैशी ने कहा कि समाज में समरसता और भाईचारा कायम करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। वर्तमान बढ़ रहे अंतर्विरोध को समाप्त करने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डा. केपी यादव ने कहा कि गणेश पूजा कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख समुदाय का जमावड़ा इस बात का समर्थन करता है कि हम सब मिलजुल कर रहना चाहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गो सेवा अयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. के पी यादव और संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

इससे पहले उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बागीचे में आयोजित समारोह में महासमिति के नव चयनित अध्यक्ष संजय जांडवानी, संयोजक नवीन सिंह बसगोती, महासचिव डा. प्रदीप श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष दीपक जावा सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन समितियों को किया गया पुरस्कृत
इस अवसर पर पूजन पंडाल में श्री नवयुवक गणेश उत्सव रसूलाबाद प्रथम, श्री युवा बालमिक संस्था मखदुमशाह अढ़न द्वितीय, श्री नव युवक मंगल दल समिति नैपुरवां तृतीय को पुरस्कृत किया गया। शोभायात्रा में श्री संकटमोचन गणपति पूजा रूहट्टा प्रथम, नव युगल गणेश महोत्सव संस्था हुसैनाबाद द्वितीय, श्री हरहर महादेव गणपति पूजनोत्सव कचगांव रोड लाइन बाजार तृतीय को पुरस्कृत किया गया। ग्रामीणांचल क्षेत्र की श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव पूजा समिति गौराबादशाहपुर प्रथम, श्री गणपति बाल संस्था इस्मैला द्वितीय, श्री नवयुवक गणपति संस्था इस्मैला तृतीय को सम्मानित किया गया। श्री जय महाराष्ट्रा गणेश मंडल ताड़तला एवं श्री शिव शक्ति बाल गणेश ईशापुर अनुशासन क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। अन्य पूजन समितियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


इनको किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक पं. अवधेश चतुर्वेदी, संरक्षक अरशद कुरैशी, सोमेश्वर केसरवानी, निखलेश सिंह, सोम कुमार वर्मा, डा. संदीप पांडेय, राजेंद्र सिंह राज, असलम शेर खान, श्याम मोहन अग्रवाल, शशांक सिंह रानू, रमेश यादव, रवि मिगलानी, अश्वनी बैंकर, राजदेव यादव, मोतीलाल यादव, संजय सेठ जेब्रा, राधेरमण जायसवाल, इरशाद अनवर खान, आनंद उपाध्याय, संतोष अग्रहरिी, विजय सिंह बागी, डा. राजेश सिंह, डा. अतुल प्रकाश यादव, आशीष गुप्ता, चंद्रशेखर निषाद को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाजसेवी संगठन, धार्मिक संगठन, विसर्जन के दौरान नि:शुल्क स्टाल, विशिष्ठजनों को स्मृति चिह्न भेट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed