{"_id":"5b96bd16867a557ffe03ebfb","slug":"153660544710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने बैंक परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने बैंक परिसर में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक ने खाता धारकों के नाम पर फर्जी तरीके से लाखों रुपये का कर्ज पास करा लिया। बैंक प्रबंधन के संज्ञान में मामला आने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई उल्टे लोगों को वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया। इससे नाराज खाताधारकों ने बैंक में तालाबंदी कर दी और बैंक परिसर में सोमवार की सुबह प्रदर्शन किया।
खाताधारकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक फिरोज रिजवी द्वारा उनसे ब्लैंक चेक ले लिया गया था। और लोन पास कर पैसे का गबन कर लिया गया। जब उनके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए तब उनको गड़बड़ी का पता चला। बाद में मामले की जांच बैंक के क्लस्टरहेड निशान चंद्रा को सौंपी गई। उन्होंने खाताधारकों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच होने तक कोई नोटिस जारी नहीं की जाएगी। जांच पूरी नहीं हुई और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोप है कि उल्टे अब बैंक कर्ज वसूली का नोटिस जारी कर रहा है।
बैंक खाताधारक सीमा सोनकर, राजेश जायसवाल, अमित गुप्ता, निसार अहमद, कुबेर मोदनवाल, रामफेर गुप्ता, मोबिन अहमद का आरोप लगाया था कि कुछ दिनों पहले बैंक मैनेजर फिरोज रिजवी द्वारा उनसे खाते में हुई गड़बड़ी को ठीक करने के नाम पर ब्लैंक चेक साइन करवा कर ले लिया गया। उसके बाद उनके खाते से हर महीने पांच से छह हजार रुपये की कटौती होने लगी। जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो ब्रांच मैनेजर ने सर्वर की गड़बड़ी बताते हुए फर्जी स्टेटमेंट थमा दिया। जब दोबारा पैसे कटे तो ग्राहकों ने मुख्य शाखा जौनपुर में शिकायत की। वाराणसी से आए बैंक अधिकारि अनुराग कुमार ने लोगों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आप लोग बैंक का काम काज चलने दें। अब ग्राहकों का आरोप है कि उनको लोन भरने के लिए नोटिस दिया जा रहा हे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया तथा क्ल्स्टर हेड निशान चंद्रा से बात कर बुधवार को थाना परिसर मे दोनों पक्षों को मामले पर बात करने के लिए बुलाया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में नवीन साहू, सुहैल अहमद, कुलदीप प्रजापति, लोकप्रिय जायसवाल, राजू, मो. अली,जुनैर अहमद, अब्दुल हलीम सहित कई लोग शामिल रहे।