फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर सौपा ज्ञापन

व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर सौपा ज्ञापन

Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। भारत बंद के दौरान दुकानदारों से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से चौराहों पर पुलिस की तैनाती करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर व्यापारियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने इस मामले में क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला को ज्ञापन भी सौंपा।

रविवार दोपहर में नगर के मुंगरा बादशाहपुर तिराहे से अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। तहसील में पहुंचकर उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में सीओ को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बंद के नेतृत्वकर्ता की गिरफ्तारी करने, चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती करने ,दुकानदार के लूटे गए सामान और पैसे वापस करवाने एवं आरोपियों का नाम सार्वजनिक कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि, नसीम अहमद, शिवकुमार अग्रहरि, पन्नालाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, लालजी पटवा, राजेश ऊमर वैश्य, राजकुमार पटवा, रणजीत पाठक, विजय ऊमर वैश्य, मनोज अग्रहरि, मनोज जायसवाल, लालबहादुर सोनी, सुरेश जायसवाल, रवि ऊमर, संतोष यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। सीओ ने मांगपत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed