{"_id":"5b956cb4867a557f032ac170","slug":"153651933316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने की क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने की क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की समीक्षा
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के महर्षि दयानंद इंटर कालेज मानीकलां में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समस्या के निस्तारण के लिए मिलकर काम करें। बैठक में
बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के काम करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए कार्यों एवं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन, आयुषमान, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर आदि योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि एससीएसटी एक्ट से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इसका दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। विरोधी सरकार को बदनाम करने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। मंत्री ने शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश गुप्त, मनीष गुप्त, अमलेंद्र गुप्त, बलराम राजभर, डा. रामसूरत बिन्द, ज्ञान प्रकाश, विक्की साहू, राधेश्याम गुप्ता, डा. उमाशंकर प्रजापति, जगदीश, प्रदीप, आनन्द सिंह, गौतम जायसवाल, कमलेश साहू, वेद प्रकाश गुप्त, संतोष मौर्या, कमला यादव, बब्लू चौहान, रूपचन्द्र चौहान, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। महर्षि दयानंद इंटर कालेज के प्रबंधक विन्देश्वरी प्रसाद गुप्त ने आभार ज्ञापित किया।